प्रयागराज: नशे में गाड़ी चलाना दो पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, निलंबित
प्रयागराज। यमुनापार इलाके में नशे में धुत होकर दो पुलिसकर्मियों को गाड़ी चलाना और पास में अवैध पिस्टल रखना महंगा पड़ गया। गुरुवारा देर रात एएसपी व घूरपुर थाना प्रभारी व (ट्रेनी आईपीएस) चिराग जैन अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें चित्रकूट-प्रयागराज मार्ग पर तेज रफ्तार में गाड़ी …
प्रयागराज। यमुनापार इलाके में नशे में धुत होकर दो पुलिसकर्मियों को गाड़ी चलाना और पास में अवैध पिस्टल रखना महंगा पड़ गया। गुरुवारा देर रात एएसपी व घूरपुर थाना प्रभारी व (ट्रेनी आईपीएस) चिराग जैन अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें चित्रकूट-प्रयागराज मार्ग पर तेज रफ्तार में गाड़ी नजर आई।
घेराबंदी के बाद गाड़ी को रोका गया तो उसमे सवार तीन लोग नशे में धुत मिले। तलाशी के दौरान इनके पास से 12।32 बोर की देशी पिस्टल बरामद हुई है। नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने और अवैध पिस्टल रखने के संबंध में जब एएसपी चिराग जैन ने उनसे पूछताछ की तो वह उनसे वह उलझ गए।
आरोपी आरक्षी कुशल द्विवेदी और आरक्षी मोहम्मद आरिफ ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अपनी तैनाती कोतवाली में बताई। हालांकि, बाद में दोनों ने अपनी गलती मानते हुए छोड़ने की गुहार लगाई। लेकिन एसपी चिराग जैन ने मामले में सख्ती बरतते हुए दोनों आरक्षी और एक अन्य व्यक्ति को जेल भेज दिया।
पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ ने मचाई तबाही, मृतकों की संख्या बढ़कर 341 हुई
