गोरखनाथ मंदिर हमला: आरोपी मुर्तजा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- विदेशी आकाओं के इशारे पर हमला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर हमले का आरोपी मुर्तजा यूपी एटीएस की गिरफ्त में है। इस मामले में फिलहाल मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ की जा रही है। मुर्तजा ने एटीएस को पूछताछ में बताया कि वह चाहता था कि देश में शरिया कानून लागू हो जाये। वहीं उसने गोरखनाथ मंदिर पर धारदार हथियार से हमला करने की …

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर हमले का आरोपी मुर्तजा यूपी एटीएस की गिरफ्त में है। इस मामले में फिलहाल मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ की जा रही है। मुर्तजा ने एटीएस को पूछताछ में बताया कि वह चाहता था कि देश में शरिया कानून लागू हो जाये।

वहीं उसने गोरखनाथ मंदिर पर धारदार हथियार से हमला करने की वजह क्रूरता दिखाना बताया। उसने कहा कि उसकी मंशा यह भी थी कि गोरखनाथ मंदिर पर हमला कर हाइप क्रिएट किया जाए ताकि लोगों के अंदर डर बैठ सके। ATS ने पूछताछ के आधार पर गोरखपुर से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये सभी लोग कट्टरपंथी थे और इन्हें मुर्तजा की हर गतिविधि की जानकारी थी।

आपको बता दें कि मुर्तजा अब्बासी ने बताया कि केमिकल इंजीनियर होने के नाते उसे आसानी से बम बनाने की तमाम विधियां पता थी लेकिन हमले के दौरान उसने बम की जगह धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। दरअसल विदेश में बैठे आकाओं ने ही बम के बजाए बांके या चापड़ से हमला करने के निर्देश दिए थे।

बता दें, गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा अब्बासी के बाद 5 लोगों को हिरासत में लेने का सुझाव देने वाली रिपोर्टों को खारिज करते हुए, यूपी एटीएस ने स्पष्ट किया, ‘कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है.’

पढ़ें- गाजियाबाद: दो महीने बाद एक दिन में मिले सबसे ज्यादा कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या ने पकड़ी रफ्तार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म