वाराणसी: DM के आदेश पर अग्निशमन विभाग का खुलासा, जांच में मिली खामियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। सिगरा थानाक्षेत्र के अन्नपूर्णां ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में बिल्डर की लापरवाही से आग लगी थी। इस मामले में डीएम द्वारा गठित टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। 11 मंजिला अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर पिछले गुरुवार की रात आग लगने के मामले में गठित जांच कमेटी ने जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंप …

वाराणसी। सिगरा थानाक्षेत्र के अन्नपूर्णां ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में बिल्डर की लापरवाही से आग लगी थी। इस मामले में डीएम द्वारा गठित टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। 11 मंजिला अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर पिछले गुरुवार की रात आग लगने के मामले में गठित जांच कमेटी ने जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

चार सदस्यीय समिति ने अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के साथ ही बिल्डर का भी बयान दर्ज किया। समिति ने रिपोर्ट में पांच बिंदुओं पर खामियां बताने के साथ ही सुझाव भी दिया है।

इसमें अपार्टमेंट में अग्निशमन के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति न होने, प्रत्येक फ्लोर पर बने हौज कैबिनेट को बंद रखने की खामियां बताई। इस वजह से आग बुझाने में दिक्कत हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह बताया कि शहर के वरुणा गार्डन सेंट्रल, रुद्रा हाईट्स मवैया, रुद्रा लक्ष्मी कुंज मवैया, रुद्रा रत्ननम, रुद्रा बुद्धा और एब्रोसिया अपार्टमेंट्स की जांच की गई।

इसमें पाया गया कि वरुणा गार्डन सेंट्रल में पंप काम नहीं रहा था। गाड़ी पार्क कर सेटबैक को अवरोधित किया गया था। अलार्म भी चालू हालात में नहीं थे। रुद्रा लक्ष्मी कुंज में भी कुछ इसी तरह की कमियां पाई गईं।

रुद्रा बुद्धा में भी सेटबैक, हौज पंप काम नहीं कर रहा था। बेसमेंट में मेन वॉल्व बंद पाया गया। एब्रोसिया अपार्टमेंट में पंप खराब था और सेटबैक भी अवरुद्ध पाया गया।

पढे़ं- आगरा: दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम करना पड़ा भारी, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रेमी का जिम

संबंधित समाचार