बहराइच: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बहराइच। जालिम नगर गांव निवासी युवक ने शुक्रवार को जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोग विलख रहे हैं। मोतीपुर थाना क्षेत्र के जालिम नगर गांव निवासी दरबारी (25) बेटा राम लखन नशे का आदी था। नशे की हालत …
बहराइच। जालिम नगर गांव निवासी युवक ने शुक्रवार को जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोग विलख रहे हैं।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के जालिम नगर गांव निवासी दरबारी (25) बेटा राम लखन नशे का आदी था। नशे की हालत में आस पड़ोस के लोगों से विवाद करता था। शुक्रवार को भी लोगों से विवाद किया। इसके बाद गांव निवासी जमुना राम राज के खेत में गया। सुबह 6.30 बजे उसने जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
सूचना पाकर जालिम नगर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार द्विवेदी समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। सभी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि मृतक का विवाह तीन साल पूर्व दौलतपुर गांव निवासी युवती से हुआ था। कोई संतान नहीं है।
यह भी पढ़ें-बहराइच: बेहतर होगी पुलिसकर्मियों की पाठशाला, SP ने नए परिसर का किया उद्घाटन
