अयोध्या: तीन साल से फरार चल रहे आई विजन कंपनी के एरिया मैनेजर को पुलिस ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या।  कुमारगंज पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे आई विजन कम्पनी के एरिया मैनेजर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध जालसाजी कर लोगों से लाखों की धनराशि हड़पने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। गिरफ्तार एरिया मैनेजर जगन्नाथ उर्फ लवकुश यादव (32) निवासी ग्राम धमथुआ थाना कुमारगंज ने …

अयोध्या।  कुमारगंज पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे आई विजन कम्पनी के एरिया मैनेजर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध जालसाजी कर लोगों से लाखों की धनराशि हड़पने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

गिरफ्तार एरिया मैनेजर जगन्नाथ उर्फ लवकुश यादव (32) निवासी ग्राम धमथुआ थाना कुमारगंज ने फर्जी कम्पनी बना कर निवेशकों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला था। पुलिस को तीन साल से उसकी तलाश थी।

पुलिस ने बताया कि सूचना पर कम्पनी जगन्नाथ को गिरजा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार एरिया मैनेजर ने फर्जी कम्पनी के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में लोगों से ठगी अंजाम दी।

इसके बाद कम्पनी बंद कर फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरूद्घ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए भी संस्तुति की जायेगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक  उमेश कुमार वर्मा, कमलेश कुमार अभिषेक सिंह शामिल रहे।

पढ़ें- सीतापुर: 42 एटीएम कार्ड के साथ दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर

संबंधित समाचार