हरदोई: दुपट्टे का फंदा बनाकर युवती ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। युवती का शव उसके घर में दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ देखा गया। भले ही इस बारे में उसके ससुराल वाले कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं, लेकिन युवती के भाई का यही कहना है कि उसकी बहन ने आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया …

हरदोई। युवती का शव उसके घर में दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ देखा गया। भले ही इस बारे में उसके ससुराल वाले कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं, लेकिन युवती के भाई का यही कहना है कि उसकी बहन ने आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

बताते हैं कि पचदेवरा थाने के कमालपुर निवासी निवासी उमेश कुमार सिंह की 37 साल पत्नी नीलम का शव गुरुवार की देर शाम कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटकता हुआ देखा गया। इसका पता होते ही ही उमेश कुमार के आस-पड़ोसी इकट्ठा हो गए। इस बारे में पूछने पर भी नीलम के ससुराल वालों ने फिलहाल कुछ भी नहीं बताया। वही दूसरी नीलम के भाई संतोष निवासी फतेहपुर गयन्द कोतवाली शाहाबाद ने फिलहाल किसी तरह के आरोप से इंकार किया है।

संतोष का कहना है कि उसकी बहन नीलम के तीन बच्चे हैं। उसने किन्ही अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर उसे कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि हालांकि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद: पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी

संबंधित समाचार