बुलंदशहर: शराब न मिलने पर गुस्साए शराबियों ने ठेके में लगाई आग, पुलिस ने हिरासत में लिया
बुलंदशहर। जिले में शराब न मिलने पर शराबियों ने ठेके को ही आग लगा दी। शराबियों ने पहले ठेके में लगे ताले को तोड़ने की कोशिश की, ताला टूटने की वजह से उन लोगों ने ठेके पर पेट्रोल डाल कर उसको आग लगा दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार सुबह 4 …
बुलंदशहर। जिले में शराब न मिलने पर शराबियों ने ठेके को ही आग लगा दी। शराबियों ने पहले ठेके में लगे ताले को तोड़ने की कोशिश की, ताला टूटने की वजह से उन लोगों ने ठेके पर पेट्रोल डाल कर उसको आग लगा दी।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार सुबह 4 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि गुरुवार को अंबेडकर जयंती की वजह से सारे ठेके बंद थे। जिसके कारण लोगों को शराब नहीं मिल पा रही थी।
ठेके में आग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यह घटना गुरुवार देर रात 11 बजे की है।
