मुरादाबाद : 20 हजार का इनामी गिरफ्तार, डकैती की घटना को दिया था अंजाम
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर किसान के घर डकैती को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपी राजस्थान भाग गया था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर पुरस्कार की घोषणा की थी। इंस्पेक्टर रंजन शर्मा ने बताया कि 20 हजार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर किसान के घर डकैती को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपी राजस्थान भाग गया था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर पुरस्कार की घोषणा की थी।
इंस्पेक्टर रंजन शर्मा ने बताया कि 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश तौफीक अंसारी कुंदरकी थाना क्षेत्र के महलोली गांव का निवासी है। उसे एसईजेड गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में तौफीक ने बताया कि उसने गांव में ही रहने वाले अपने साथियों मो. नबी, नूर हसन, मो. हसन, बिलाल, और शमशाद के साथ मिलकर 21 जनवरी की रात पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी रजाबुल के घर डकैती को अंजाम दिया था। डकैती में शामिल बिलाल पीड़ित रजाबुल का रिश्तेदार है।
बिलाल ने ही डकैती की पूरी साजिश रची थी। उसने बताया था कि रजाबुल को जमीन के मुआवजे के एक करोड़ रुपये मिले हैं। डकैती के दौरान रजाबुल के घर से बदमाश लगभग 75 किलो ग्राम मैंथा का तेल, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल लूट कर ले गए थे। घटना में तौफीक के हिस्से में 20 हजार रुपये और दो मोबाइल आए थे।
उसने बताया कि दोनों फोन युसूफपुर नगलिया के पास झाड़ियों में तोड़कर फेंक दिए थे। इसके बाद वह अगले दिन ही राजस्थान के बीकानेर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से दो हजार रुपये और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पाकबड़ा पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ट्रेन लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
