यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस के ड्राइवर को लाठियों से पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दबंगई का VIDEO वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यमुना एक्सप्रेसवे पर 14 अप्रैल को रोडवेज बस के ड्राइवर को डंडे से पीटने वालों की नोएडा पुलिस ने धर लिया है। यूपी परिवहन निगम की बस के ड्राइवर को पीटने वाले दोनों आरोपियों रानू और कासिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को कोर्ट में …

गौतम बुद्ध नगर। यमुना एक्सप्रेसवे पर 14 अप्रैल को रोडवेज बस के ड्राइवर को डंडे से पीटने वालों की नोएडा पुलिस ने धर लिया है। यूपी परिवहन निगम की बस के ड्राइवर को पीटने वाले दोनों आरोपियों रानू और कासिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह 11:30 हुई इस घटना का वीडियो सामने आने पर नोएडा पुलिस एक्शन में आ गई। वीडियो में दिख रही कार की नंबर प्लेट की पहचान कर पुलिस ने महज 5 घंटे में दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है।

रोडवेज बस के ड्राइवर से मारपीट के मामले की जांच कर रहे एसीपी ग्रेटर नोएडा बृजनंदन राय ने बताया, “ ट्विटर पर वायरल हो रहे एक वीडियो से हमें घटना की जानकारी मिली।

वीडियो में दिख रहे कार नंबर की पहचान होने के बाद हमने तुरंत एक्शन लिया। कैब में बैठे दोनों युवकों की पहचान कैब मालिक रानू और उसके ड्राइवर कासिम के रूप में हुई है। कैब को बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

पढ़ें- मुरादाबाद: ट्रेन में लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 अभी भी फरार

संबंधित समाचार