आजमगढ़: मंडल में तैनात 52 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के हुए तबादले
आजमगढ़। जिले के DIG अखिलेश कुमार ने आजमगढ़ मंडल में तैनात 52 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। तबादला लिस्ट सामने आ गई है,जिसमें जिले से 22, मऊ से 13 और बलिया के 17 लोगों को स्थानांतरित किया गया है। तबादले को लेकर तर्क दिया गया कि यह लोग एक जिले में निर्धारित …
आजमगढ़। जिले के DIG अखिलेश कुमार ने आजमगढ़ मंडल में तैनात 52 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। तबादला लिस्ट सामने आ गई है,जिसमें जिले से 22, मऊ से 13 और बलिया के 17 लोगों को स्थानांतरित किया गया है। तबादले को लेकर तर्क दिया गया कि यह लोग एक जिले में निर्धारित छह वर्ष की अवधि को पूरा किया है।
आजमगढ़ से ट्रांसफर होने वाले पुलिस कर्मी
आजमगढ़ मंडल से ट्रांसफर होने वालों में प्रमुख रूप से आशीष कुमार,भरत सिंह यादव व अशोक कुमार सिंह को बलिया भेजा गया है। जिले में तैनात महेश चन्द्र द्विवेदी, संजय कुमार, सुनील कुमार सरोज व गुलाम अख्तर को मऊ जिले में स्थानांतरित किया गया है।
मनीष कुमार उपाध्याय, अंजनी सिंह, बृजेश सिंह, मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, श्रीकृष्ण, छुन्ना सिंह, बांक बहादुर सिंह, उदय राज यादव, चन्द्रशेखर, ज्ञान चंद्र शुक्ला व कमला शंकर गिरी को बलिया जिले में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त ग्रीष्म कालीन व अनुकंपा के आधार पर जिले में तैनात प्रशांत कुमार, बिन्द कुमार, सियाराम यादव शत्रुघ्न कुमार को बलिया में ट्रांसफर किया गया है।
यह भी पढ़ें-आजमगढ़: DM के निर्देश पर चमकने लगे कोइरिया के पोखरे
