अयोध्या: पंचायत भवन से सीसीटीवी कैमरे व हजारों का सामान ले उड़े चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उच गांव के पंचायत भवन के दरवाजे का कुंडा काटकर गुरुवार की रात चोर तीन सीसीटीवी कैमरे सहित करीब 60 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। पंचायत सहायक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सचिव राम यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन के निकट …

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उच गांव के पंचायत भवन के दरवाजे का कुंडा काटकर गुरुवार की रात चोर तीन सीसीटीवी कैमरे सहित करीब 60 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। पंचायत सहायक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

सचिव राम यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन के निकट बने सामुदायिक शौचालय के देखरेख के लिए शुक्रवार की सुबह केयर टेकर के पति विजय कुमार वर्मा जब वहां पहुंचे तो देखा कि पंचायत भवन का दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव को इसकी सूचना दिया।

उसके बाद ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी पंचायत सहायक सुनीता मौर्या को दी। पंचायत सहायक ने ग्राम पंचायत भवन पर पहुंचकर देखा तो दरवाजे का कुंडा कटा हुआ था। जब भवन के अंदर जाकर देखा तो वहां से तीन सीसीटीवी कैमरे , एक सोलर पैनल का बड़ा बेट्रा, इनवर्टर और डीवीआर सहित करीब 60 हजार रुपये के सामान गायब थे।

ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक के साथ थाने पर जाकर घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि चोरी घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सहारनपुर: कपड़ा कारोबारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार 

संबंधित समाचार