मुरादाबाद : राह चलती युवतियों पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। राह चलती युवतियों और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो युवकों को कटघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएचओ कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि एसआई अमरेश देवी के नेतृत्व में गुरुवार को एक टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि प्रेम वंडल लैंड पुल के पास दो युवक उधर …
मुरादाबाद। राह चलती युवतियों और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो युवकों को कटघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएचओ कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि एसआई अमरेश देवी के नेतृत्व में गुरुवार को एक टीम क्षेत्र में गश्त पर थी।
तभी सूचना मिली कि प्रेम वंडल लैंड पुल के पास दो युवक उधर से आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कटघर कोतवाली क्षेत्र के बरवालान मझरा निवासी रामबाबू और रूप किशोर बताए। बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 की कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: दहेज के लिए तलाक देने में पति समेत छह पर मुकदमा
