कानपुर देहात: बंद फैक्ट्रियों को बनाते थे निशाना,तीन आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात । थाना गजनेर के  अंतर्गत एक बंद फैक्ट्रियों से बिजली के मोटर व सामान आदि की चोरी कर ले जाते हुए पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 2 मोटर, केबिल के 14 अकडे, पाइप एंगल आदि बरामद …

कानपुर देहात । थाना गजनेर के  अंतर्गत एक बंद फैक्ट्रियों से बिजली के मोटर व सामान आदि की चोरी कर ले जाते हुए पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 2 मोटर, केबिल के 14 अकडे, पाइप एंगल आदि बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना गजनेर के ग्रोथ सेंटर चौंकी प्रभारी अनिल कुमार दीवान रामशंकर व आरक्षी रोहिताश के साथ नबीपुर गजनेर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नबीपुर की ओर आ रहे लोडर का चालक व उसमें सवार दो युवक पुलिस चेकिंग देख लोडर को मोड़कर लौटने लगे। संदेह के आधार पर चौकी प्रभारी ने एसओ गजनेर को सूचना देकर उसकी घेराबंदी कराने के साथ चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरी भौसाना निवासी गोलू, रोहित व चिटिकपुर रनियां निवासी सचिन पाल को दबोच लिया।

तलाशी में लोडर में ले जाए जा रहे बिजली के 2 मोटर,लोहे के 2 एंगल,बिजली के बिल के 14 टुकड़े, 10 मीटर डिस केबल व टेलीफोन केबल,पानी का 1 पाइप 5 मीटर व दूसरा 15 मीटर का बरामद किया। वही जब पुलिस ने सामान को लेकर जानकारी करनी चाही तो पहले व पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन फिर पुलिस के आगे टूट गया और उन्होंने बंद फैक्ट्रियों से चोरी करने जानकारी दी और साथ में यह भी बताया कि इससे पहले भी आकर फैक्ट्रियों में चोरी घटना को अंजाम दे चुके हैं।

थाना प्रभारी गजनेर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पूछतांछ में बंद फैक्ट्रियों से चोरी करने की बात कबूली है। अभी तक में चोरी की कितने घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, इसकी जानकारी उनसे की जा रही है।

यह भी पढ़ें : बदायूं: आईजी ने दिया व्यापारी से लूट के खुलासे का निर्देश

संबंधित समाचार