फतेहपुर : चर्च में सामूहिक धर्मांतरण का आरोप, पादरी सहित 26 लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर।  जिले में लंबे समय से धर्म परिवर्तन कराए जाने का खेल चल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ईसाई मिशनरियां सक्रिय हैं एक एनजीओ (वर्ल्ड विजन संस्था) पर कई बार आरोप लग चुके हैं, कई बार विश्व हिंदू परिषद औऱ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धर्म सभा की आड़ में चल रहे …

फतेहपुर।  जिले में लंबे समय से धर्म परिवर्तन कराए जाने का खेल चल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ईसाई मिशनरियां सक्रिय हैं एक एनजीओ (वर्ल्ड विजन संस्था) पर कई बार आरोप लग चुके हैं, कई बार विश्व हिंदू परिषद औऱ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धर्म सभा की आड़ में चल रहे धर्म परिवर्तन के अड्डो पर धावा बोला जा चुका है। लेकिन पुलिस द्वारा मामले में गम्भीरता न दिखाए जाने के चलते यह खेल लगातार चलता रहा।

इस बीच गुरुवार देर शाम शहर के हरिहरगंज में स्थित इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया में चंगाई सभा के आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा था। जिसको लेकर मौके पर पहुचे हिन्दू संगठनों के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था ।

सूचना पर एसडीएम व सीओ सिटी पुलिस बल के साथ पहुचे थे.मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले 35 ज्ञात व 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धर्म परिवर्तन की धारा सहित कई गम्भीर धराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने 26 ज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बीती रात 14 अप्रैल को शहर के एक चर्च में धर्मांतरण कराया जा रहा था । जिस पर सदर कोतवाली में विनय कुमार सैमसन सहित 26 लोगों पर धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : आजमगढ़ में तमसा नदी के किनारे चला रहा था धर्मांतरण का खेल, पादरी सहित 6 पुलिस हिरासत में

 

संबंधित समाचार