हरदोई: साइकिल खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद , दबंगों ने कोचिंग संचालक को पीटा
हरदोई। शहर में सरेआम एक कोचिंग संचालक की बुरी तरह की गई पिटाई । सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एसएचओ कोतवाली शहर बृजेश मिश्रा ने बताया है कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताते है कि कोतवाली शहर के पुराना बोर्डिंग हाउस पुष्पेन्द्र त्रिपाठी नुमाइश चौराहा …
हरदोई। शहर में सरेआम एक कोचिंग संचालक की बुरी तरह की गई पिटाई । सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एसएचओ कोतवाली शहर बृजेश मिश्रा ने बताया है कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताते है कि कोतवाली शहर के पुराना बोर्डिंग हाउस पुष्पेन्द्र त्रिपाठी नुमाइश चौराहा पर कोचिंग का संचालन करता है। शुक्रवार को वहीं पर कुछ लोगों से साइकिल खड़ी करने को लेकर पुष्पेन्द्र की कहा-सुनी होने लगी। इसी से बात काफी बढ़ गई। पुष्पेन्द्र को पता ही नहीं चल सका। इसी बीच वहां पहुंचे कुछ दबंग किस्म के लोगो ने हमला करते हुए पुष्पेन्द्र की जमकर पिटाई करने लगे।
कोचिंग संचालक की इस तरह की गई पिटाई सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसका पता होते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एसएचओ कोतवाली शहर बृजेश मिश्रा ने बताया है कि शहर सुभाष, कार्तिकेय व संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : बरेली: रंजिशन युवक को पीटा, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट
