लखनऊ : जालसाजी के आरोप में तीन सगी बहनों समेत चार महिलाएं गिरफ्तार
लखनऊ । सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री कर कई लोगों से करोड़ों रुपए की जालसाजी करने के मामले में पीजीआई पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें वृंदावन योजना सेक्टर 12 बी निवासी नैन्सी (25) को गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जबकि शेष तीन जालसाजों अम्बे (21), शिवा …
लखनऊ । सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री कर कई लोगों से करोड़ों रुपए की जालसाजी करने के मामले में पीजीआई पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें वृंदावन योजना सेक्टर 12 बी निवासी नैन्सी (25) को गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जबकि शेष तीन जालसाजों अम्बे (21), शिवा (23) व सरस्वती (45) को आशियाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। नैन्सी, अम्बे और शिवा सगी बहनें हैं।
मामले की जानकारी देते हुए पीजीआई प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि वृंदावन योजना के विभिन्न सेक्टर में आवास विकास की सरकारी जमीनों को तीनों सगी बहनें फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेचती थीं। दोनों ने पिछले दो साल में एक-एक भूखंड को कई-कई लोगों को बेचा और करोड़ों रुपए की जालसाजी की। इनके खिलाफ नैन्सी इस गिरोह की सरगना है।
यह भी पढ़ें : अयोध्या: फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, दो साल से चल रही थी फरार
