बहराइच: कार्ड धारकों ने अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न न देने का लगाया आरोप, पूर्ति निरीक्षक ने दर्ज किया बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर तहसील के ग्राम सेमरी घटही के कोटेदार पर अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न न देने का आरोप लगाया था। शिकायत पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। मोतीपुर तहसील के ग्राम सेमरी घटही का कोटा मनीष कुमार के नाम से है। जबकि संचालन …

बहराइच। मोतीपुर तहसील के ग्राम सेमरी घटही के कोटेदार पर अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न न देने का आरोप लगाया था। शिकायत पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।

मोतीपुर तहसील के ग्राम सेमरी घटही का कोटा मनीष कुमार के नाम से है। जबकि संचालन बब्बूलाल करते हैं। गांव निवासी पुष्पा, जलील अहमद, खातून, गणेश, कृष्णावती,अंगद ,कमली, जोगेंद्र, अर्जुन, जवाहिर, शंकर, गौरी शंकर मिश्रा, सत्यममिश्रा, सुनील साहू, लखन आदि ने एसडीएम और डीएम को शिकायती पत्र भेजकर खाद्यान्न न देने का आरोप लगाया था। सभी ग्रामीणों का कहना है कि फरवरी माह का प्रथम राशन दिया ही नही गया। जबकि अंगूठा सभी से लगवा लिया गया है। जिसमें सम्पूर्ण राशन गेंहू, चावल, तेल, चना, चीनी, आदि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों का राशन गबन कर कालाबाजारी कर दी गई है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक देवेश कुमार भारती ने सेमरी चौराहे पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किया। ग्रामीणों ने खाद्यान्न न देने की शिकायत की। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि बयान दर्ज कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।

पढ़ें-छत्तीसगढ़: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे

संबंधित समाचार