Russia Ukraine War : दक्षिण कोरिया ने बढ़ाया यूक्रेन की तरफ मदद का हाथ, 3 करोड़ डॉलर देने का किया ऐलान
सोल। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग यूई-योंग ने शुक्रवार को फोन पर अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा से बातचीत की और उन्हें तीन करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता प्रदान किए जाने का वादा किया। दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले मार्च में सोल ने कीव को एक करोड़ डॉलर की …
सोल। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग यूई-योंग ने शुक्रवार को फोन पर अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा से बातचीत की और उन्हें तीन करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता प्रदान किए जाने का वादा किया। दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
इससे पहले मार्च में सोल ने कीव को एक करोड़ डॉलर की सहायता प्रदान की थी, जिसमें हेलमेट, टेंट, कंबल, दवाएं और 40 टन दवाएं शामिल थीं। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ”विदेश मंत्री चुंग ने बताया कि कोरियाई सरकार ने मार्च में दिए गए एक करोड़ डॉलर के अलावा तीन करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही यूक्रेन की मदद के लिए लगातार नए तरीके तलाश की जा रही है।”
ये भी पढ़ें:- रूस ने गूगल पर फिर लगाया 144,000 डॉलर का जुर्माना, जानें क्या है मामला
