बाराबंकी: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, सात की हालत गंभीर
बाराबंकी। शुक्रवार की देर रात जिले के दो थानों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को एनएचआई की एंबुलेंस से लखनऊ भेज दिया। पहली घटना मोहम्मदपुर खाला थाना अंतर्गत मोहाली पुलिया के …
बाराबंकी। शुक्रवार की देर रात जिले के दो थानों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को एनएचआई की एंबुलेंस से लखनऊ भेज दिया। पहली घटना मोहम्मदपुर खाला थाना अंतर्गत मोहाली पुलिया के पास की है। जहां पर हिरदौवपुर मजरे दौलतपुर निवासिनी माया देवी पत्नी रामखेलावन अपने पुत्र नरेंद्र कुमार के साथ थाना फतेहपुर के इसरोली चौकी के पास शादी समारोह में गई थी।
देर रात तकरीबन 11:00 बजे नरेंद्र कुमार अपनी मां को लेकर वापस आ रहा था। रास्ते में मोहाली पुलिया पहुंचने पर दूसरी तरफ से आ रहे हैं अज्ञात वाहन से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल समेत मां और पुत्र गड्ढे में गिर गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी फतेहपुर भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने माया देवी को मृत घोषित कर दिया व पुत्र की नरेंद्र की हालत गंभीर बताई है।
वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट की है। जहां बिहार प्रांत के मधुबनी जिला अंतर्गत भैयाराम पट्टी निवासी नरेंद्र कुमार दिल्ली में काम करता है। उसके घर पर कुछ मांगलिक कार्यक्रम होने के चलते शुक्रवार की सुबह वह अपने बहनोई कृष्ण कुमार उम्र 35 वर्ष बहन नेहा कुमारी 32 वर्ष व उनके 13 वर्षीय बेटे नितेश और 8 वर्षीय आयांश व 45 वर्षीय मां बबीता के साथ घर जाने के लिए कार से निकला था।
रास्ते में ढाबे पर खाना खाने के बाद देर रात तकरीबन 12:00 बजे लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेला गांव के निकट मोदी ढाबे के सामने तेज रफ्तार कार सड़क पर जा रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे की आवाज सुनकर ढाबे पर काम कर रहे कर्मचारी व रास्ते के राहगीर इकट्ठा हो गए।
लोगों की घंटों चली मेहनत के बाद घायलों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला गया। जिसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व एनएचआई के अधिकारियों ने घायलों को अपनी एंबुलेंस से लखनऊ स्थित अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने नरेंद्र की माता की हालत नाजुक बताई है व अन्य सभी को हल्की छोटे आई हैं।
पढ़ें- बिजनौर : अलग-अलग सड़क हादसों में पुलिसकर्मी समते दो लोगों की मौत
