Alia-Ranbir Reception: आज होगा रणबीर और आलिया का वेडिंग रिसेप्शन, शामिल होंगे यह सितारे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। शादी के चर्चे काफी समय से हो रही है और अब फाइनली रणबीर आलिया एक हो गए हैं। …

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। शादी के चर्चे काफी समय से हो रही है और अब फाइनली रणबीर आलिया एक हो गए हैं। कभी रणबीर को अपना क्रश बताने वाली आलिया अब उनकी दुल्हनिया बन गई हैं। दोनों की फेयरीटेल लव स्टोरी आखिरकार मुकम्मल हुई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी तो हो गई और अब सबकी निगाहें उनके रिसेप्शन पर टिकी हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि दोनों का रिसेप्शन 16 अप्रैल को होगा।

बता दें, रिसेप्शन में सिर्फ कुछ लोग ही शामिल होंगे और ये रिसेप्शन शनिवार यानी 16 अप्रैल, 2022 को ही होने जा रहा है। रणबीर-आलिया का रिसेप्शन अब वैसा नहीं होगा जैसी खबरें आ रही थीं। पहली ऐसा माना जा रहा था कि रिसेप्शन में मनोरंजन जगत और अन्य फील्ड के बड़े-बड़े सितारे शामिल होंगे और ये एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

खबरें तो ऐसी भी आ रही थीं कि रिसेप्शन ताज पैलेस में होगा। अब ताजा रिपोर्ट्स के हिसाब से कपल का रिसेप्शन वास्तु में ही होगा और इस दौरान सिर्फ खास मेहमान ही शामिल होंगे। इसे एक इंटिमेट गेट टुगेदर माना जा रहा है जिसमें इंडस्ट्री से कपल के कुछ खास दोस्त आएंगे।

इस लिस्ट में पहला नाम शाहरुख खान का नाम सामने आ रहा है। करण जौहर ने ही आलिया को अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में लॉन्च किया था। करण रणबीर और आलिया की शादी में भी नजर आए थे। वरुण धवन भी इस वेडिंग रिसेप्शन में पहुंच सकते हैं। वरुण धवन ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में आलिया के साथ काम कर चुके हैं। अयान मुखर्जी, रणबीर और आलिया दोनों के ही अच्छे दोस्त माने जाते हैं। अयान मुखर्जी ने ही आलिया और रणबीर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ डायरेक्ट की है।

पढ़ें- रणबीर-आलिया की Mehendi की फोटो OUT, शादी में हर जगह मौजूद थे ऋषि कपूर, देखें PICS

संबंधित समाचार