बहराइच: घंटाघर में चला भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान, लोगों ने किया स्वैच्छिक सहयोग
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी की ओर से माइक्रो डोनेशन अभियान जिले में छह अप्रैल से चलाया जा रहा है। शनिवार को घंटाघर में लगे शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से अनुदान राशि पार्टी के खाते में दान की। मजबूत भाजपा मजबूत राष्ट्र सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के घंटाघर चौराहे …
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी की ओर से माइक्रो डोनेशन अभियान जिले में छह अप्रैल से चलाया जा रहा है। शनिवार को घंटाघर में लगे शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से अनुदान राशि पार्टी के खाते में दान की।
मजबूत भाजपा मजबूत राष्ट्र सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के घंटाघर चौराहे पर माइक्रो डोनेशन अभियान दिनाँक छह अप्रैल से शुरू किया गया है। उसी के तहत 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत कैंप लगाकर लोगों का स्वैच्छिक डोनेशन हो रहा है।
जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल के नेतृत्व में माइक्रो डोनेशन अभियान प्रभारी डॉ. डिंपल जैन के साथ पदाधिकारी महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के साथ एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी भी सहयोग कर रही हैं। इस दौरान अल्पसंख्यक समाज के पुरुष एवं महिलाओं ने भी माइक्रोडोनेशन में अपना बढ़-चढ़कर योगदान किया। अभियान के तहत लोग भाजपा के खाते में राशि जमा कर रहे हैं। कार्यक्रम के सह संयोजक प्रमोद पांडे ने सभी को लिपिबद्ध किया।
इस कैम्प में जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, रणविजय सिंह, जिला महामंत्री डॉ जितेंद्र पार्टी ,ने लाल लोधी राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला महामंत्री डॉ आनंद गोंड ,जिला मंत्री श्रीमती हेमा निगम,पुष्पा चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी देवेंद्र कुमार मिश्र नगर अध्यक्ष विपिन यज्ञ सैनी ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह, अनुज श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री उर्मिला शुक्ला ,सरिता जौहरी, सुनीता बाल्मीकि, उत्कर्ष श्रीवास्तव ,कुंदन लोधी, हिमांशु सिंह,सुमित खन्ना, सिद्धार्थ सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, श्रवण यज्ञ सैनी मौजूद रहे।
यह भी पढें-लखनऊ: भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने शुरू किया लघु दान अभियान
