बाराबंकी: संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, 73 में से 4 शिकायतों का निस्तारण कर सके DM
बाराबंकी। जनपद में शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए फरियादियों की सक्षम आला अधिकारियों ने फरियादें सुन कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिले के डीएम आदर्श सिंह व सभी विभागों के आला अफसरों ने रामनगर तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान तहसील दिवस …
बाराबंकी। जनपद में शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए फरियादियों की सक्षम आला अधिकारियों ने फरियादें सुन कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिले के डीएम आदर्श सिंह व सभी विभागों के आला अफसरों ने रामनगर तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान तहसील दिवस पर कुल विभागों की 73 शिकायतें पहुंची, जिनमें से समाज कल्याण विभाग की एक और राजस्व विभाग के चार शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायती पत्रों के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होने कहा कि फरियादियों से प्राप्त शिकायतों की गहनता से जांच कर जल्द निस्तारण करें।
समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना
फतेहपुर में विधायक साकेन्द्र प्रताप ने संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना ।कहा कि जनता की सेवा करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि और अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कर्तव्य है जो अधिकारी अपने सरकारी आवास पर रात्रि विश्राम नहीं करते है वह अपनी कार्यशैली और आचरण मे सुधार लावे, और आम जनता के प्रति जवाबदेह बने।
तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर उन्होने कहा कि पूर्व की भंति क्षेत्र के चकबन्दी अधिकारी तहसील परिसर मे सप्ताह में एक से दो दिन बैठकर जनता की समस्याओं का निराकरण करें, और सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक गरीब व्यक्ति को पात्रता के आधार पर उसको लाभ दिलाने मे मदद करें।
उससे पूर्व उन्होने तहसील दिवस मे आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति देखी इस दौरान वन विभाग फतेहपुर, देंवा और सूरतगंज के वन क्षेत्राधिकारी नदारद थे। बड्डूपुर थानाध्यक्ष शिखा सिंह ने स्वयं तहसील दिवस मे न आकर दूसरे को भेजा था। वहीं एडीओ पंचायत निन्दूरा, चकबन्दी अधिकारी शिव नरायन, एडीओ सूरतगंज, एडीओ समाज कल्याण फतेहपुर तथा लोक निर्माण विभाग से भी कोई कर्मचारी मौजूद नही था। वहीं बिजली विभाग क्षेत्र कुर्सी से कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
पढ़ें-बरेली: इंस्टाग्राम पर हुई कैमरे की डील, न कोरियर आया और न पैसा वापस मिला
