अयोध्या के प्रधानाध्यापक राजेश दुबे ने कहा- बच्चों को तैयार करना हमारा लक्ष्य
अयोध्या। न्याय पंचायत तारुन की मासिक शिक्षक संकुल बैठक शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बेलगरा में आयोजित हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश दुबे ने कहा कि मिशन प्रेरणा व निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों को तैयार करना हमारा मूल लक्ष्य है। हमारा विद्यालय व विकासखंड जनपद में सर्वप्रथम प्रेरक विद्यालय के रूप में होगा। बैठक …
अयोध्या। न्याय पंचायत तारुन की मासिक शिक्षक संकुल बैठक शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बेलगरा में आयोजित हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश दुबे ने कहा कि मिशन प्रेरणा व निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों को तैयार करना हमारा मूल लक्ष्य है। हमारा विद्यालय व विकासखंड जनपद में सर्वप्रथम प्रेरक विद्यालय के रूप में होगा।
बैठक में राज्य स्तर से निर्धारित एजेंडा स्वागत एवं परिचय, गत माह में की गई पूर्व मीटिंग के आधार पर चर्चा की गई। नोडल संकुल सुरेश चौरसिया द्वारा शिक्षण योजना को प्रभावी बनाने हेतु अपनाई जा रही गतिविधियों पर चर्चा हुई। एआरपी डॉ. रजनी रंजन जायसवाल के द्वारा नवीन सत्र में नामांकन हेतु व शिक्षक डायरी पर विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक के विशिष्ट अतिथि शिव नारायण सोनी, शिक्षक संकुल-सौनोरागाऊपुर थे।
इस अवसर पर एआरपी सन्तोष कुमार ने मासिक शिक्षक संकुल स्तरीय बैठक हेतु राज्य परियोजना के सुझावात्मक एजेंडे पर प्रकाश डाला। सौम्या गुप्ता, सीमा, शिव कुमारी,अनुपमा, पवन कुमार निषाद और विद्यालय की आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहे।
पढ़ें-बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल राख
