इटावा: BJP नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय प्रताप धाकरे और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी गजेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट भी डाली थी। 3 दिन पहले आरोपी और वादी की गाली-गलौज …

इटावा। जिले में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय प्रताप धाकरे और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी गजेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आरोपी ने सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट भी डाली थी। 3 दिन पहले आरोपी और वादी की गाली-गलौज का ऑडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था।

धमकी से अजय धाकरे और उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। ऐसा कहा जा है कि वायरल ऑडियो में बीजेपी नेता और उनके बेटे के द्वारा गजेंद्र को गालियां दी जा रही हैं। उसी घटना के बाद धमकी की बात सामने आई है।

बीजेपी नेता अजय धाकरे ने बताया कि, गजेंद्र नाम का एक अपराधी मुझसे इस बात से नाराज है कि इसकी हमने गलत काम की सिफारिश नहीं की थी। जिसको लेकर यह मुझसे रंजिश मानने लगा है। 3 दिन पूर्व हम कहीं से आ रहे थे तभी गजेंद्र और उसके साथियों ने मुझे और मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। यह व्यक्ति शातिर अपराधी है। इसलिए मैंने एसएसपी से इसकी शिकायत की है।

पढ़ें-हल्द्वानी: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ शहर, लगे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे

 

संबंधित समाचार