दादा के सम्मान में परेड में शामिल हुए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सियोल (दक्षिण कोरिया)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शुक्रवार को देश के संस्थापक और अपने दादा किम द्वितीय सुंग की जयंती पर राजधानी प्योंगयांग में आयोजित विशाल नागरिक परेड में शामिल शिरकरत की, जिसमें हजारों की संख्या में लोग किम परिवार के प्रति निष्ठा प्रकट करने के लिए उपस्थित हुए। सरकारी मीडिया …

सियोल (दक्षिण कोरिया)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शुक्रवार को देश के संस्थापक और अपने दादा किम द्वितीय सुंग की जयंती पर राजधानी प्योंगयांग में आयोजित विशाल नागरिक परेड में शामिल शिरकरत की, जिसमें हजारों की संख्या में लोग किम परिवार के प्रति निष्ठा प्रकट करने के लिए उपस्थित हुए। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Image

मीडिया द्वारा प्रसारित खबर में शुक्रवार के कार्यक्रम में किम द्वारा दिए गए किसी भाषण या टिप्पणी का उल्लेख नहीं किया गया और ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया ने उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़े तनाव के मद्देनजर इस बार सैन्य साजो सामान का प्रदर्शन नहीं किया।

Image

वाणिज्यिक उपग्रहों से हाल के हफ्तों में ली गई तस्वीर से संकेत मिला था कि प्योंगयांग में बड़े पैमाने पर सैन्य परेड की तैयारी की जा रही है जो 25 अप्रैल को उत्तर कोरिया की सेना की स्थापना दिवस पर आयोजित होगी और इस दौरान किम के परमाणु जखीरे में मौजूद आधुनिक हथियारों जैसे अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Image

ऐसी भी आशंका है कि उत्तर कोरिया आने वाले हफ्तों या महीनों में हथियारों के परीक्षण को तेज करेगा जिनमें परमाणु परीक्षण या जापान की दिशा में मिसाइल परीक्षण करना शामिल हो सकता है।

Image

इसका मकसद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को प्रतिक्रिया करने के लिए मजबूतर करना हो सकता है जो रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले और चीन से प्रतिद्वंद्वता में व्यस्त हैं। सरकारी मीडिया में जारी तस्वीर में दिख रहा है कि किम बालकनी से किम द्वितीय सुंग चौक की ओर देखकर हाथ हिला रहे हैं। इस चौक का नाम उनके दादा के नाम पर रखा गया है।

संबंधित समाचार