IPL 2022 Ceremony : फैंस के लिए खुशखबरी, BCCI चार साल बाद फिर कराएगा आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी, जारी हुआ टेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022 ) में फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। कोरोना महामारी के आने के बाद से पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में किसी सेरेमनी का आयोजन होगा। मलतब मौजूदा सीजन की क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी नियुक्त …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022 ) में फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। कोरोना महामारी के आने के बाद से पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में किसी सेरेमनी का आयोजन होगा। मलतब मौजूदा सीजन की क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी नियुक्त करने के लिए एक टेंडर जारी किया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को एक बयान में कहा, आरएफपी दस्तावेजों की खरीद की प्रक्रिया इस दस्तावेज में सूचीबद्ध है। आरएफपी 25 अप्रैल, 2022 तक खरीद के लिए उपलब्ध होगी। इच्छुक पार्टियों से अनुरोध है कि वे निविदा प्रक्रिया के अनुसार आरएफपी की खरीद के लिए किए गए भुगतान का विवरण बीसीसीआई के साइट पर ईमेल करें। यह स्पष्ट किया जाता है कि भुगतान की पुष्टि होने पर ही आरएफपी दस्तावेजों को साझा किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बार फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में 29 मई को खेला जाएगा। इसके बाद इसी मैदान पर क्लोजिंग सेरेमनी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अभी इस प्लान पर काम कर रही है। इसको लेकर बोर्ड अधिकारियों ने आपस में बात भी की है। सभी का मानना है कि आईपीएल के इस रंगीन समारोह को वापस लाया जाए।

 

2018 में हुई थी आखिरी आईपीएल सेरेमनी 
आईपीएल में आखिरी सेरेमनी 2018 में कराई गई थी। इसके बाद अब कोई सेरेमनी होगी। दरअसल, 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF जवानों पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई जवान शहीद हुए थे। तब उन शहीदों के सम्मान में आईपीएल में कोई सेरेमनी नहीं कराई गई थी। इसके बाद 2020 से कोरोना ने दस्तक दी थी। इस कारण तब से अब तक कोरोना के कारण सेरेमनी नहीं हुई।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : बेहतरीन वापसी से खुश हैं उमेश यादव, कहा- मुझे खुद को साबित करने की जरूरत थी

संबंधित समाचार