हरदोई: महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता बाइक रैली
हरदोई। ताकि हिम्मत और हौसला बढ़े, बेझिझक सड़क पर निकल सकें। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के अंदर हिम्मत बढ़ाने के इरादे से एसपी राजेश द्विवेदी ने शनिवार को महिला आरक्षियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी दफ्तर से मिशन शक्ति के तहत 30 महिला मुख्य आरक्षी …
हरदोई। ताकि हिम्मत और हौसला बढ़े, बेझिझक सड़क पर निकल सकें। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के अंदर हिम्मत बढ़ाने के इरादे से एसपी राजेश द्विवेदी ने शनिवार को महिला आरक्षियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी दफ्तर से मिशन शक्ति के तहत 30 महिला मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को 15 बाइकों पर रवाना किया। जागरूकता रैली का स्लोगन ‘मिशन शक्ति,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ था।
एसपी श्री द्विवेदी ने कहा कि जागरूकता रैली का मकसद महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा हो, किसी अनहोनी से निपटने के लिए उनकी हिम्मत और बढ़ें। रैली में इमरजेंसी फोन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इस दौरान एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह,सीओ बघौली विकास जायसवाल,सीओ (प्रशिक्षु) भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : विश्व क्षय रोग दिवस: DM ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, सम्मानित हुए क्षय रोग योद्धा
