रामपुर : जंगल में गाय के अवशेष मिलने से हड़कंप, हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। शहर में पशु कटान के लिए बदनाम ताशका के पास जंगल में चरने गई एक गाय को कुछ अज्ञात लोगों ने काट डाला। गाय मालिक ने जब गाय नहीं मिलने पर देखा तो उसके अवशेष पड़े देखकर वह घबरा गया। पुलिस को सूचना दी गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता …

रामपुर,अमृत विचार। शहर में पशु कटान के लिए बदनाम ताशका के पास जंगल में चरने गई एक गाय को कुछ अज्ञात लोगों ने काट डाला। गाय मालिक ने जब गाय नहीं मिलने पर देखा तो उसके अवशेष पड़े देखकर वह घबरा गया। पुलिस को सूचना दी गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। एएसपी डा. संसार सिंह मौके पर पहुंचे। अज्ञात लोगों के खिलाफ गोकशी का मुकदमा दर्ज करके लोगों को समझाकर शांत किया गया है। पुलिस गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ताशका निवासी मदनलाल का कहना है कि उसका बेटा रोहित 15 अप्रैल को अपने जानवर भैंस और गाय चराने के लिए ताशका के पास सैयद मार्केट के पीछे जंगल में गया था। शाम को जब वह भैंस को लेने गया, तो वहां पर गाय नहीं थी। काफी रात तक गाय को तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शनिवार को मदनलाल सुबह जब गाय को तलाशने गया, तो उसकी गाय एक गड्ढे में कटी हुई पड़ी थी। जिसके मांस को लोग काटकर ले गए। उसके कुछ अवशेष देखकर उसके होश उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद लोग आ गए। उसके बाद लोगों ने हंगामा किया।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ ने इस तरह चरती हुई गाय को काट डालने पर कड़ी नाराजगी जताई। अन्य हिन्दू संगठन के लोग भी आ गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। एसडीएम सदर मनीष मीणा और एएसपी डा.संसार सिंह मौके पर पहुंच गए। उसके बाद किसी तरह से लोगों को शांत कराया। बाद में पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लेकिन उसके बाद भी पुलिस इनको रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है।

रामपुर में गोकशी की घटनाओं पर भड़के हिन्दू संगठन
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शिकायत की महिला थाने के आगे स्लाटर हाउस के पास गाय काटकर डाल दी है तथा उसके अवशेष वहां पड़े हुए हैं। सूचना प्राप्त होने पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एंव दुर्गावाहिनी के पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्र होने शुरू हो गए। आरोप है कि रामपुर शहर और पूरे जिले में गोकशी की घटनाएं बढ़ गई हैं, पुलिस चुप बैठी है। भीड़ जुटने और हंगामा होने पर पुलिस एंव प्रशासन के सभी अधिकारी भी वहां पहुंच गए। जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद अनिल वशिष्ठ ने इस पर तुरन्त कार्रवाई करने की मांग करते हुये दोषियों को गिरफ्तार कर एनएसए लगाने की मांग की। वहां उपस्थित क्षेत्राधिकारी नगर अनुज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मामले को शांत करने की कोशिश की। लेकिन वहां अन्य सभी पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद लोग शांत हुए।

ये भी पढ़ें : रामपुर : प्रसव के दौरान जीवक जच्चा बच्चा केंद्र पर शिशु की मौत, संचालक की पिटाई

संबंधित समाचार