बाराबंकी: भूमि की हुई पैमाइश,पंचायत भवन निर्माण का रास्ता साफ
बाराबंकी। पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का चिन्हाकन राजस्व पुलिस की टीम ने कराकर लंबे अरसे से चले आ रहे विवाद को समाप्त कराया। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मदारपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के चलते काफी लंबे अरसे से पंचायत भवन का निर्माण रुका हुआ था। कई बार पैमाइश के बाद …
बाराबंकी। पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का चिन्हाकन राजस्व पुलिस की टीम ने कराकर लंबे अरसे से चले आ रहे विवाद को समाप्त कराया। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मदारपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के चलते काफी लंबे अरसे से पंचायत भवन का निर्माण रुका हुआ था। कई बार पैमाइश के बाद भी इसके निर्माण की राह नहीं निकल पा रही थी।
शनिवार को ग्राम प्रधान जयराम मौर्य की शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर गठित राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कर चिन्हाकन करा दिया। जिसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा उक्त भूमि पर नीव खुदाई का कार्य शुरू कराया गया।
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी हल्का लेखपाल ज्ञान प्रकाश पाण्डेय हिमांशु वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र तिवारी जेई केके वर्मा पुलिस बल सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : सहारनपुर: अवैध भूमि आवंटन मामले में बड़ी कार्रवाई, दो राजस्व अफसरों समेत चार गिरफ्तार
