बाराबंकी : एसडीएम के खिलाफ दीवारों पर लिखी गई अमर्यादित टिप्पणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रामनगर तहसील परिसर की दीवारों पर मौजूदा एसडीएम के विरोध में अमर्यादित टिप्पणियां लिखे जाने से समूचे तहसील प्रशासन में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। अज्ञात व्यक्ति द्वारा दीवारों पर लिखी गई टिप्पणियों में मौजूदा उपजिलाधिकारी पर घूसखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सुबह तहसील खुलते ही जब इसकी भनक तहसील प्रशासन को …

बाराबंकी। रामनगर तहसील परिसर की दीवारों पर मौजूदा एसडीएम के विरोध में अमर्यादित टिप्पणियां लिखे जाने से समूचे तहसील प्रशासन में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। अज्ञात व्यक्ति द्वारा दीवारों पर लिखी गई टिप्पणियों में मौजूदा उपजिलाधिकारी पर घूसखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

सुबह तहसील खुलते ही जब इसकी भनक तहसील प्रशासन को लगी। तो आनन-फानन में तहसील कर्मचारियों ने पेंट द्वारा लिखे हुए स्लोगन को मिटाने का कार्य तेजी किया। वहीं इस संबंध में एसडीएम के डी शर्मा ने बताया कि तहसील परिसर की दीवारों पर अमर्यादित टिप्पणी लिखने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर आवश्यक कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बरेली: एसडीएम ने फसल खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

संबंधित समाचार