बहराइच : पारिवारिक विवाद में महिला ने हार्पिक पीकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मटेरा के असवा गांव निवासी महिला ने पारिवारिक विवाद में शनिवार को काफी मात्रा में हार्पिक पी लिया। कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम असवा निवासी सावित्री देवी (38) पत्नी देशराज का शनिवार को पति और बहू …

बहराइच। मटेरा के असवा गांव निवासी महिला ने पारिवारिक विवाद में शनिवार को काफी मात्रा में हार्पिक पी लिया। कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।

मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम असवा निवासी सावित्री देवी (38) पत्नी देशराज का शनिवार को पति और बहू से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हुआ। विवाद से महिला काफी क्षुब्ध हो गई। महिला ने शौचालय में जाकर रखी हार्पिक पी लिया। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो उसे पास में पड़ा देखा।

आनन फानन में परिवार के लोग उसे डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। महिला की मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : बहराइच: विवादित जमीन पर अंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर विवाद, 17 लोगों पर केस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता