बहराइच : बर्खास्त किये गये तीन एम्बुलेंस कर्मी, आक्रोश
बहराइच। चिकित्सा विभाग में जीवनदायिनी सेवाओं के लिए चलाई जा रही एंबुलेंस सेवा 102 के तीन एम्बुलेंस कर्मियों को कार्यदाई संस्था जीवीकेइएमआरआई ने बर्खास्त करते हुए नोटिस पकड़ा दिया है। जिसको लेकर बर्खास्त हुए कर्मियों ने विरोध जताया है। इस दौरान सीएचसी रिसिया पर गहमागहमी का माहौल रहा। मामले की सूचना पर पहुंचे प्रोग्राम मैनेजर …
बहराइच। चिकित्सा विभाग में जीवनदायिनी सेवाओं के लिए चलाई जा रही एंबुलेंस सेवा 102 के तीन एम्बुलेंस कर्मियों को कार्यदाई संस्था जीवीकेइएमआरआई ने बर्खास्त करते हुए नोटिस पकड़ा दिया है। जिसको लेकर बर्खास्त हुए कर्मियों ने विरोध जताया है। इस दौरान सीएचसी रिसिया पर गहमागहमी का माहौल रहा। मामले की सूचना पर पहुंचे प्रोग्राम मैनेजर ने कर्मियों से बातचीत कर उनकी बात उच्चधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया है।
जिले के रिसिया सीएचसी पर 102 के एंबुलेंस चालक संतोष कुमार, ईएमटी मोहम्मद इशा और अशोक कुमार को शनिवार को कार्यदायी संस्था नें बर्खास्तगी की नोटिस थमा दी। बर्खास्त होने की नोटिस पाते ही कर्मियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। बर्खास्त कर्मियों नें आरोप लगाया कि पूर्व में किसी दूसरे चालक और ईएमटी की शिकायत हुई थी।
लेकिन उनको हटाने के बजाय हम तीन लोगों ऊपर कार्रवाई की गई। बर्खास्त हुए कर्मियों का कहना है कि हमारे साथ हुए अन्याय की पीड़ा को जल्द ही ऊपर के अधिकारियों से कहेंगे। न्याय पाने के लिये हम अंतिम दम तक लड़ेंगे।
मामले की सूचना पर पहुंचे कार्यदायी संस्था के प्रोग्राम मैनेजर सुधीर मणि त्रिपाठी ने कर्मियों से बातचीत की और उनकी बातों को संस्था के उच्चधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रोग्राम मैनेजर नें स्वदेश को बताया कि यह कार्रवाई संस्था के एचआर ने की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में 8 कर्मियों को लखनऊ काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।
इस दौरान एचआर नें कर्मियों से उनके बयान दर्ज किए। जिसके आधार पर तीन कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। शेष अन्य पर भी जांच चल रही है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी है।
एंबुलेंस चालक ने पत्रकार से की अभद्रता
रिसिया सीएचसी पर कर्मियों के बर्खास्तगी के मामले गहमागहमी का माहौल था। इस बीच एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 1087 के चालक ने मामले की जानकारी ले रहे पत्रकारों के साथ अभद्रता शुरू कर दी और कवरेज करने से रोकने लगा। पत्रकारों ने मौके पर मौजूद प्रोग्राम मैनेजर से मामले की शिकायत की। जिस पर प्रोग्राम मैनेजर सुधीर मणि त्रिपाठी और ईएमई लीलाधर त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस चालक को फटकार लगाई। सोमवार तक एम्बुलेंस चालक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें : बहराइच: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुआ प्रसव
