बहराइच: भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, बचाने दौड़ी भाभी को भी जमकर पीटा
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर गांव में शनिवार रात को शराब के नशे में भाई और भतीजे ने मिलकर बड़े भाई की पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़ी भाभी को भी जमकर पीटा। भाई की गांव में ही मौत हो गई। जबकि महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को …
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर गांव में शनिवार रात को शराब के नशे में भाई और भतीजे ने मिलकर बड़े भाई की पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़ी भाभी को भी जमकर पीटा। भाई की गांव में ही मौत हो गई। जबकि महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर गांव निवासी श्याम मनोहर उर्फ किलन प्रसाद (45) पुत्र राम लाल का इंद्र से पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर उनके छोटे भाई ने शनिवार रात नौ बजे के आसपास विवाद किया। शराब के नशे में छोटे भाई और उसके पुत्रों ने बड़े भाई किलन की लाठियों से पिटाई कर दी। बचाने दौड़ी किलन की पत्नी सुमिता (41) को भी जमकर पीटा। किलन की गांव में ही मौत हो गई। जबकि महिला को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय देर रात को महिला की भी मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से आरोपी छोटा भाई और भतीजे घटना के बाद से फरार हो गए। रात में ही पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया और थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिवार के लोगों ने ही दंपती की पीटकर हत्या की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
फावड़े से मारने की भी उड़ रही अफवाह
पयागपुर के चंदवापुर गांव में दंपती की हत्या पीटकर हुई है। इसका बयान पुलिस की ओर से भी आया है। वहीं कुछ लोग फावड़े से काटकर हत्या किए जाने की बात कर रहे हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर फावड़े से हमला का समाचार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें-लखनऊ: PGI में ह्रदय की धमनियों में कैल्शियम का हुआ सफल इलाज, निदेशक प्रो. ने टीम को दी बधाई
