1.58 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद, आभूषण विक्रेता समेत पांच लोग गिरफ्तार
इंदौर। सूचना निदेशालय (डीआरआई) ने इंदौर के पास तस्करी का 1.58 करोड़ रुपये मूल्य का तीन किलोग्राम विदेशी सोना पकड़ा है। तस्करी के इस मामले में महाराष्ट्र के उल्हासनगर के एक आभूषण विक्रेता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई की रविवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के मुताबिक …
इंदौर। सूचना निदेशालय (डीआरआई) ने इंदौर के पास तस्करी का 1.58 करोड़ रुपये मूल्य का तीन किलोग्राम विदेशी सोना पकड़ा है। तस्करी के इस मामले में महाराष्ट्र के उल्हासनगर के एक आभूषण विक्रेता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई की रविवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंदौर के पास एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गई, तो इसमें विदेशी सोने की कुल तीन किलोग्राम वजन की तीन सिल्लियां मिलीं। उन्होंने बताया कि तस्करों ने विदेशी सोने की खेप को कार में गुप्त जगह बनाकर छिपाया था।
विज्ञप्ति में बताया गया कि कार में सवार चार लोगों से पूछताछ में पता चला कि वे उस तस्कर गिरोह के सदस्य हैं जो महाराष्ट्र के उल्हासनगर में विदेशी सोने की आपूर्ति करता है। विज्ञप्ति के मुताबिक चारों आरोपियों से मिले सुरागों के आधार पर उल्हासनगर के एक आभूषण विक्रेता को भी गिरफ्तार किया गया और विदेशी सोने की तस्करी की सीमा शुल्क अधिनियम (कस्टम एक्ट) के तहत विस्तृत जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Delhi Jahangirpuri violence: CM केजरीवाल बोले- शांति बनाएं रखें, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
