Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन युद्ध में अपने जनरल की मौत होने की घोषणा की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। यूक्रेन के मारियुपोल बंदरगाह का घेरा डाले रूसी सैनिकों के एक जनरल की युद्ध में मौत हो गई और उनके शव को सेंट पीटरबर्ग में शनिवार को दफनाया गया। गवर्नर ने यह जानकारी दी। रूस के मेजर जनरल व्लादिमीर फ्रोलोव 8वीं सेना के उपकमांडर थे। रूसी मीडिया के अनुसार सेना की यह टुकड़ी मारियुपोल …

न्यूयॉर्क। यूक्रेन के मारियुपोल बंदरगाह का घेरा डाले रूसी सैनिकों के एक जनरल की युद्ध में मौत हो गई और उनके शव को सेंट पीटरबर्ग में शनिवार को दफनाया गया। गवर्नर ने यह जानकारी दी। रूस के मेजर जनरल व्लादिमीर फ्रोलोव 8वीं सेना के उपकमांडर थे। रूसी मीडिया के अनुसार सेना की यह टुकड़ी मारियुपोल में हफ्तों से तैनात रूसी सैनिकों में शामिल है।

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव ने एक बयान में कहा कि फ्रोलोव ‘‘की युद्ध में एक नायक की तरह मौत हुई।’’ उन्होंने यह नहीं बताया कि फ्रोलोव की मौत कब और कहां हुई। रूसी समाचार वेबसाइट पर जारी तस्वीरों में सेंट पीटर्सबर्ग कब्रिस्तान में फ्रोलोव की कब्र पर लाल एवं सफेद फूल रखे दिखाई दे रहे हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में कई रूसी जनरल और उच्च रैंक के कई अन्य अधिकारी मारे गए हैं।

इसे भी पढ़ें-

अफगानी नागरिकों की मौत पर यूएनएएमए ने जताई चिंता

 

 

 

संबंधित समाचार