लखनऊ: अंतिम संस्कार के बाद खुला आत्महत्या का राज, बताया प्रेमी की वजह से…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में नर्स ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी, जिसे लेकर मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतका के पिता को उसके सामान में सुसाइड नोट मिला है जिसमें आत्महत्या की वजह भी बताई है। नर्स ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह प्रेमी की यातनाओं के कारण ही …

लखनऊ। राजधानी में नर्स ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी, जिसे लेकर मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतका के पिता को उसके सामान में सुसाइड नोट मिला है जिसमें आत्महत्या की वजह भी बताई है। नर्स ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह प्रेमी की यातनाओं के कारण ही सुसाइड करने जा रही है।

मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी प्रेमी युवक को पकड़ लिया है। जानकरी के अनुसार, थाना सैरपुर थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़ की रहने वाली युवती पेशे से नर्स थी और लखनऊ में रहकर काम करती थी। पुलिस को रात में ट्रैक पर युवती की लाश मिला। जिसके बाद सुसाइड का केस समझकर उसका शव घर वालों को सौंप दिया गया।

युवती का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। मिले हुए सुसाइड नोट में लिखा था, ”सोनू ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक शोषण किया। मेरा सारा वेतन भी वह अपने खाते में जबरदस्ती ट्रांसफर करवा लेता है। विरोध करने पर भाई को जान से मारने की धमकी देता है. प्रेमी सोनू की हरकतों से परेशान होकर यह कदम उठा रही हूं।”

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अनुसार, घरवालों की शिकायत पर आरोपी प्रेमी युवक के खिलाफ प्रताड़ना और शारीरिक शोषण का केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें-बरेली: छात्रा की मौत के बाद हंगामा, शव ला रही एंबुलेंस रोकी…हाईवे किया जाम

संबंधित समाचार