लखीमपुर-खीरी: हरदोई पुलिस ने कानपुर के दो चेन स्नेचरों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर में शुक्रवार को हुई चेन स्नेचिंग की घटना को लेकर पुलिस गंभीर होती और जिले की सीमाओं पर चेकिंग करती तो बदमाश जिले में ही पकड़े जा सकते थे, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पुलिस बदमाशों की तलाश करने के बजाय पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज में ही उलझी …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर में शुक्रवार को हुई चेन स्नेचिंग की घटना को लेकर पुलिस गंभीर होती और जिले की सीमाओं पर चेकिंग करती तो बदमाश जिले में ही पकड़े जा सकते थे, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पुलिस बदमाशों की तलाश करने के बजाय पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज में ही उलझी रही।

हरदोई पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ के बाद लखीमपुर से चेन स्नेचिंग कर भागे दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मोहल्ला बहादुर नगर निवासी मुस्कान अपनी मां के साथ काशीनगर मोहल्ले में एक डॉक्टर के यहां दवा लेने आई थी। बीच दोपहरी अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मुस्कान के गले पर झपट्टा मार दिया था और चेन तोड़कर भाग निकले थे।

बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि झपट्टा मारने वाले बदमाश का चेहरे भगवा रंग के गमछे से लिपटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस हर बार की तरह इस बार भी पीड़ित से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने तक सीमित रह गई। पुलिस यदि घटना की सूचना पर ही नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश करती तो शायद बदमाश शहर की सीमा ही नहीं पार कर पाते, लेकिन फुटेज लेने के बाद पुलिस स्थानीय लुटेरे होने का कयास लगाते हुए उनकी पहचान कराने की कोशिश में जुटी रही।

उधर लखीमपुर खीरी की सीमा पार कर हरदोई सदर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे बदमाशों की मुठभेड़ पुलिस से हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश कानपुर के थाना जूही निवासी आदित्य वर्मा और रतनपुर थाना क्षेत्र का दीपक कश्यप पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से लखीमपुर और हरदोई में लूटी गई दो चेन, एक बाइक और दो तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि काशीनगर में चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश हरदोई सदर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। दोनों कानपुर के शातिर अपराधी हैं। हरदोई पुलिस ने चेन बरामद होने की जानकारी दी है। बदमाशों से पूछताछ के लिए पुलिस की एक टीम हरदोई भेजी गई है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौके पर मौत

संबंधित समाचार