पीलीभीत: लापता ग्रामीण का हरदोई ब्रांच नहर में मिला शव
पीलीभीत, अमृत विचार। पांच दिन से लापता चल रहे ग्रामीण का शव गांव से 30 किलोमीटर दूर हरदोई ब्रांच नहर में मिला। शव नहर की झाल में फंसा हुआ था। ग्रामीणों की मदद से शव को परिजन ने बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। उसके बाद शव को …
पीलीभीत, अमृत विचार। पांच दिन से लापता चल रहे ग्रामीण का शव गांव से 30 किलोमीटर दूर हरदोई ब्रांच नहर में मिला। शव नहर की झाल में फंसा हुआ था। ग्रामीणों की मदद से शव को परिजन ने बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी मुनीष कुमार ने बताया कि उनके पिता रामभरोसे (45) पुत्र सुमेरलाल 12 अप्रैल की शाम करीब सवा चार बजे घर से बिना बताए निकल गए थे। काफी देर बाद भी जब पिता घर नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू कर दी गई। कई जगह तलाशने के बाद भी पिता का कोई सुराग नहीं लग सका।
जिसके बाद थाना पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद खुद भी पिता को तलाशने में जुटे हुए थे। रविवार सुबह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पिता को तलाशते हुए गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर घुघचिहाई चौकी क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर की तरफ पहुंच गए। इस बीच नहर की झाल में एक शव फंसा दिखाई दिया।
उसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर देखा तो शव लापता चल रहे पिता का ही निकला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार ने किसी तरह की न तो आशंका जताई, न ही किसी पर कोई आरोप लगाया। पिता के मानसिक मंदित होने की बात कही है। मृतक के चार बेटे हैं।
ये भी पढ़ें-
बरेली: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौके पर मौत
