मुरादाबाद : स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श, घरेलू नुस्खों से होगा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ देने के जिले में 18-23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेले आयोजित होंगे। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देंगे। परिवार नियोजन के उपायों की जानकारी के अलावा घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर खुद को स्वस्थ रखने के तरीके भी बताए जाएंगे। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला 18 अप्रैल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ देने के जिले में 18-23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेले आयोजित होंगे। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देंगे। परिवार नियोजन के उपायों की जानकारी के अलावा घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर खुद को स्वस्थ रखने के तरीके भी बताए जाएंगे।

ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला 18 अप्रैल को सीएचसी डिलारी, 19 अप्रैल को विकास खण्ड परिसर कुंदरकी, सीएचसी बिलारी, 20 अप्रैल को ब्लॉक परिसर ठाकुरद्वारा में लगेगा। जबकि 21 अप्रैल को सीएचसी भोजपुर, 22 अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताजपुर, 23 अप्रैल को सीएचसी मूंढापाण्डे और सीएचसी कांठ में लगाया जाएगा। इसमें आर्थोपेडिक सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ आदि चिकित्सक उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह ने बताया कि मेले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में जागरूकता के लिए काउंटर लगेंगे।

कुछ लोग दवाई से दूर रहना ही ठीक समझते हैं। ऐसे लोगों के लिए आयुष सेवा काउंटर रहेगा। इसमें हल्दी, अदरक, पुदीना आदि के इस्तेमाल से बीमारी से निजात पाने के तरीके बताए जाएंगे। जागरूकता के लिए बैनर में योग प्रशिक्षण के साथ गैर संचारी रोगों के बारे में भी बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले का उद्घाटन विधायक, विधान परिषद सदस्य, भाजपा जिलाध्यक्ष, पंचायती राज मंत्री आदि करेंगे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जिला अस्पताल समेत 99 फीसदी अस्पतालों के पास नहीं है फायर एनओसी, अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

संबंधित समाचार