गुजरात: दंपत्ति ने दो बच्चियों के साथ नहर में कूद कर की आत्महत्या
पालनपुर, गुजरात। बनासकंठा जिले के थराड थाना क्षेत्र में रविवार को एक दंपत्ति ने अपनी दो बच्चियों के साथ नहर में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। थराड पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि पिलुदा गांव निवासी दंपत्ति और दोनों बच्चियों के शव स्थानीय तैराकों की मदद …
पालनपुर, गुजरात। बनासकंठा जिले के थराड थाना क्षेत्र में रविवार को एक दंपत्ति ने अपनी दो बच्चियों के साथ नहर में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। थराड पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि पिलुदा गांव निवासी दंपत्ति और दोनों बच्चियों के शव स्थानीय तैराकों की मदद से नर्मदा नहर से निकाले गए।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कालूभाई मोहनभाई (30), उनकी पत्नी गीताबेन (25) और बेटियों-अवनी (3) तथा भव्यता (2) के रूप में की गई। अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति के इस कठोर कदम उठाने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
ये भी पढ़ें-
हनुमान जयंती दिल्ली हिंसा: मस्जिद-मदरसे सही दिशा में नहीं चल रहे हैं- साक्षी महाराज
