बरेली: दो-दो बूंद पानी को तरस गई 2500 की आबादी
बरेली, अमृत विचार। शहर में पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं होने की वजह से पुराना शहर के कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। अभी तक बारादरी थाने के पास दिक्कत थी लेकिन अब सकलैन नगर में पानी को लेकर हा-हाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी में पानी सप्लाई बाधित होने पर रविवार को इस मोहल्ले के …
बरेली, अमृत विचार। शहर में पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं होने की वजह से पुराना शहर के कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। अभी तक बारादरी थाने के पास दिक्कत थी लेकिन अब सकलैन नगर में पानी को लेकर हा-हाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी में पानी सप्लाई बाधित होने पर रविवार को इस मोहल्ले के लोगों ने हाथों में बाल्टियां लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सकलैन नगर में बीते छह दिनों से पानी की टंकियां सूखी हैं। यहां की आबादी 2500 है। शिकायतों के बाद भी नगर निगम के अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। सब्र का बांध टूटने लगा है। नगर निगम की उपेक्षा के चलते सड़कों पर आकर लोग प्रदर्शन करने पर मजबूर हो रहे हैं। कई बार स्थानीय पार्षद को इस बाबत लोगों ने सूचना दी लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
पानी की समस्या को लेकर बोले क्षेत्रवासी
वहां रहने वाले तारिक ने बताया रमजान के मौके पर पानी की समस्या होने पर बहुत परेशानी हो रही है। कई बार पार्षद को भी सूचना दी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पेयजल संकट होने से सबसे अधिक परेशानी रोजेदारों को हो रही है। वहीं घरों में पानी न होने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मुशारिफ ने बताया कि जब पहले दिन पानी नहीं आया तो पड़ोस से पानी का इंतजाम कर लिया लेकिन लगातार 6 दिन पानी न आने से काफी दिक्कत हो गई है। दुकानों से पानी की बोतल खरीद कर बच्चों को दिया है।
–
