गाजीपुर: पत्नी और दो बच्चों को गला दबाकर मारा फिर खुद लगा ली फांसी, मचा कोहराम
गाजीपुर। रविवार की रात एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने परएसपी रामबदन सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आशंका है कि …
गाजीपुर। रविवार की रात एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने परएसपी रामबदन सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार आशंका है कि युवक ने पहले तो पत्नी को मारा-पीटा फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बेटों को भी मार डाला। पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद खुद को भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आज सुबह दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। दरवाजा तोड़कर देखा तो चारों के शव पड़े मिले।
मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर, डब्लू फांसी पर लटका मिला। उसके पास ही पत्नी और दोनों बच्चों के शव पड़े थे। तीनों की गर्दन पर निशान थे। पत्नी के सिर और शरीर पर कई जगह निशान थे।
घटना की सूचना पाकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। गाजीपुर के एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद आशंका जाहिर है कि डिप्रेशन में पिता ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। इसके बाद खुद जान दे दी। 37 साल का पिता रेलवे की तैयारी कर रहा था। लेकिन, सेलेक्शन नहीं होने से डिप्रेशन में था। यह वारदात सैदपुर क्षेत्र के सादात थाने की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि घर में आए दिन डब्लू और उसकी पत्नी के बीच झगड़े होते थे। कुछ दिनों पहले डब्लू के ससुराल के लोगों के साथ बैठक कर सुलझाने का कोशिश भी की गई थी। कोरोना के दौरान उसकी डब्लू की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान भी बंद हो गई थी। अभी वह ठेला लगाता था। इससे परिवार का खर्चा नहीं चल पा रहा था।
पढ़ें- अयोध्या: मामूली विवाद में युवक की लोहे की रॉड से पीटकर हुई हत्या, आरोपी फरार
