हमीरपुर: जयमाला पहनाते ही दुल्हन ने दूल्हे पर की थप्पड़ों की बरसात, परिजन रह गए हैरान, देखें वीडियो
हमीरपुर। मामला ललपुरा थाना क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांवका है। दूल्हा रविकांत अहिरवार बारात लेकर हमीरपुर के स्वासा बुजुर्ग गांव आया था। शादी की सभी रस्में चल रही थी और तभी जब जयमाल का समय आया तो जैसे ही दूल्हा ने दुल्हन के जयमाल पहनाया तो दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान में चढ़ गया। उसने …
हमीरपुर। मामला ललपुरा थाना क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांवका है। दूल्हा रविकांत अहिरवार बारात लेकर हमीरपुर के स्वासा बुजुर्ग गांव आया था। शादी की सभी रस्में चल रही थी और तभी जब जयमाल का समय आया तो जैसे ही दूल्हा ने दुल्हन के जयमाल पहनाया तो दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान में चढ़ गया।
उसने जयमाल को फेंकते हुए दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी और स्टेज से चली गई। तभी दोनों पक्षो में मारपीट शुरू हो गई और कई लोग घायल भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझौता करवा दिया है और अब फिर से शादी शुरू हो गई है।
फिलहाल दुल्हन ने ऐसी हरकत क्यों की इसका जवाब परिजनों से लेकर पुलिस के पास नहीं है। सोशल मीडिया में जयमाला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर जमकर ठहाके लगाए और मजेदार कमेंट्स कर रहे है।
