Weather Report: कड़ी धूप और लू से बढ़ी तपिश, तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आधा अप्रैल निकल चुका है लेकिन गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। तापमान ने आम दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। कड़ी धूप के साथ गर्म हवाओं के चलते गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ती गर्मी के चलते अधिकतर दुकानों …

लखनऊ। आधा अप्रैल निकल चुका है लेकिन गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। तापमान ने आम दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। कड़ी धूप के साथ गर्म हवाओं के चलते गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

बढ़ती गर्मी के चलते अधिकतर दुकानों पर दिन के वक्त सन्नाटा ही पसरा नजर आया। अप्रैल का महीना शुरू होने के साथ ही तापमान में तेजी दर्ज होने लगी। दस अप्रैल तक पारा 40 डिग्री के पारा पहुंच चुका था।

अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी मौसम के मिजाज के चलते वृद्धि हो रही है। सुबह व शाम के वक्त भी तापमान का पारा बीस से ऊपर ही चल रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। मौसम की मार के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में गन्ने के जूस की दुकानों की भरमार हो गई।

पढ़ें- बदल रहा यूपी का मौसम, तापमान में आयी कमी, पूरे हफ्ते राहत की उम्मीद

संबंधित समाचार