बहराइच: इमामगंज चौराहा पर पहुंचे ग्रामीणों ने शुरू किया धरना, लगा जाम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरी घाट थाना क्षेत्र के नकहा गांव में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने पूजित दीवार को रविवार को जेसीबी से ढहा दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को सभी इमाम गंज चौराहा पहुंचे। यहां पर सभी ने तहसील और नहर विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। …

बहराइच। खैरी घाट थाना क्षेत्र के नकहा गांव में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने पूजित दीवार को रविवार को जेसीबी से ढहा दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को सभी इमाम गंज चौराहा पहुंचे। यहां पर सभी ने तहसील और नहर विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। सभी संबंधित अधिकारियों की विरुद्ध कार्रवाई और पुनः दीवार निर्माण की मांग कर रहे हैं।

जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के नकहा गांव में सिंचाई विभाग की जमीन है। जिस पर पूजित स्थल है। ग्रामीण लंबे अरसे से अपने आराध्य की पूजा अर्चना करते हैं। रविवार को सिंचाई विभाग के अवर अभियंता समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। सभी ने मंदिर की दीवार को बुलडोजर से गिरा दिया। जबकि पूजित स्थल का दीवार गिराने को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इसके बाद भी बुलडोजर से दीवार गिरा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पूजित स्थल पर ही धरना दिया। लेकिन सिंचाई विभाग के साथ पुलिस और राजस्व कर्मी मौके से चले गए। वही सोमवार को सुबह 11बजे से ग्रामीणों ने इमामगंज चौराहा पहुंचकर धरना शुरू कर दिया है।

धरना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों को समझाते हुए धरना समाप्त करने की बात कही। लेकिन ग्रामीण संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाई और पुनः दीवार निर्माण की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में ग्रामीणों का आंदोलन लंबा चल सकता है। प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम लगा हुआ है।

पढ़ें-बहराइच: सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी थी दीवार,चला बुलडोजर

संबंधित समाचार