मुरादाबाद : ‘सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर हो कार्रवाई’, कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर की मांग
मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अफजल साबरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। कांग्रेसियों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के …
मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अफजल साबरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। कांग्रेसियों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके कारण रामनवमी से ले कर अब तक कई राज्यों में मज़ारों और मस्जिदों पर हमले की घटनाएं हुई हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमीरुल हसन जाफरी एडवोकेट, अरशद परवेज, अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के चेयरमैन राजेंद्र बाल्मीकि, विवेक सागर, मास्टर सतीश चन्द्र सक्सेना, पार्षद शकील अहमद ,पार्षद मोहम्मद जुनेद, पूर्व पार्षद मोअज्जम अली, मोहतिषम मुख्तार, शहजाद खान, इरशाद हुसैन, कामिल मंसूरी, दानिश अंसारी, सुहेल पाशा, इमरान मलिक, नाजिम मलिक, मुजाहिद सिद्दीकी, शाहनवाज अब्बासी उर्फ राजू, बाबू अली, भारतीय परवेज, जावेद नबी, सलीम खान, सरबत खान, डॉ. सरोज चौहान शामिल रहे।
गवा यात्रा में नारेबाजी से गरमाया था माहौल
आपको बता दें कि रविवार को जनपद में हनुमान जन्मोत्सव की भगवा यात्रा के दौरान नारेबाजी और डीजे को लेकर अलग-अलग संप्रदाय के गुटों में विवाद हो गया था। सदर कोतवाली के सामने डीजे के गाने को लेकर एक पक्ष ने गली से बाहर निकलकर विरोध किया। इसके बाद दोनों ओर से तनातनी के माहौल हो गया। दोनों संप्रदाय के जिम्मेदार लोगों ने हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शोभायात्रा पूरी हुई। जबकि अफवाहों के चलते मुख्य बाजारों की दुकानें बंद हो गईं। इंटरनेट मीडिया में शोभायात्रा में पत्थरबाजी की अफवाह उड़ गई। सूचना मिलते ही एसएसपी हेमंत कुटियाल और जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे गए। दोनों पक्षों से बातचीत की। जबकि एसएसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी की। देर शाम इस मामले में सपा के महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी। इसमें उन्होंने माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : परिजनों संग धरने पर बैठा आरिफ, दोबारा नौकरी पर रखने की मांग
