इटावा: चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, MLA ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले के कलेक्ट्रेट में चतुर्थ सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई। DM और विधायक ने जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क पर घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता वाहन को शहर में निकाला गया। अभियान की शुरुआत इटावा कलेक्ट्रेट मुख्यालय में इस मौके पर परिवहन विभाग, रोडवेज, पुलिस विभाग ने संयुक्त …

इटावा। जिले के कलेक्ट्रेट में चतुर्थ सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई। DM और विधायक ने जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क पर घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता वाहन को शहर में निकाला गया।

अभियान की शुरुआत

इटावा कलेक्ट्रेट मुख्यालय में इस मौके पर परिवहन विभाग, रोडवेज, पुलिस विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया, जिससे सड़क घटनाओं में कमी लाई जाए।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा, उत्तर प्रदेश सर्वाधिक नौजवानों वाला प्रदेश है। दुर्घटनाएं बहुत होती हैं। सूबे के मुख्यमंत्री ने गंभीरता को समझते हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के रूप में निर्देशित किया है कि वाहन कैसे चलाने हैं, ट्रैफिक की व्यवस्था कैसे रहेगी, उसके लिए इस रैली को झंडी दिखाई गई। यह वाहन लोगों को जागरूक करेगा।

विधायक ने कहा, डग्गामारी भी बहुत हो रही है। रोडवेज का लाखों रुपए का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। एआरटीओ इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। दुर्घटनाएं बहुत हो रही हैं। इसके लिए हम एआरटीओ को अपने पत्र पर लिखकर जांच करवाएंगे। ट्रैवल एजेंसियां भी प्रतिदिन लाखों रुपए का नुकसान कर रही हैं। यह भी अधिकारियों के संज्ञान में होना चाहिए।

पढ़ें-रायबरेली: बिजली और पानी के लिये बिफरे अधिवक्ता, कार्य बहिष्कार का लिया निर्णय, तहसीलदार और SDM को ज्ञापन सौंपा

संबंधित समाचार