आगरा : हाथ बांधकर ट्रेन के आगे कूदे युवक-युवती,घरवाले नहीं माने विवाह को तो दे दी जान
आगरा। जिले के नगला गडुवा गांव निवासी युवक व युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी,बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे,लेकिन एक ही समाज से होने के नाते घरवाले उनको विवाह नहीं करने दे रहे थे। दोनों ने जब देखा कि उनके घरवालों को उनका यह …
आगरा। जिले के नगला गडुवा गांव निवासी युवक व युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी,बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे,लेकिन एक ही समाज से होने के नाते घरवाले उनको विवाह नहीं करने दे रहे थे। दोनों ने जब देखा कि उनके घरवालों को उनका यह रिश्ता मंजूर नहीं है, तो उन्होंने साथ रहने के लिए जान देना ही मुनासिब समझा ।
मृतक युवक व युवती एक ही गांव के थे तथा रिश्ते में भाई बहन लगते थे। सोमवार सुबह दोनों युवक व युवती आगरा-ग्वालियर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी,राहगीरों के मुताबिक दोनों के हाथ बंधे तथा उनकी डेडबॉडी आसपास पड़ी हुयी थी,घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि नगला गडुवा गांव निवासी एक युवक गांव की एक युवती से प्रेम करता था। दोनों एक ही समाज से आते थे। एक ही समाज के होने के नाते दोनों की शादी का विरोध घरवालों की तरफ से किया जा रहा था,जिसके कारण दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें : साल 2020 में देश में प्रतिदिन 31 बच्चों ने की आत्महत्या, कोविड के कारण बढ़ा मनोवैज्ञानिक दबाव
