बरेली: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों की लोगों ने की पिटाई, फिर पुलिस को सौंपा
बरेली, अमृत विचार। दुकान पर सामान लेने गई 5वीं की छात्रा के साथ नशे में दो युवकों ने छेड़छाड़ की कर दी। लोगों ने यह देखा तो आराेपियों के साथ मारपीट कर उन्हें पुलिस को साैंप दिया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट ने आरोपियों …
बरेली, अमृत विचार। दुकान पर सामान लेने गई 5वीं की छात्रा के साथ नशे में दो युवकों ने छेड़छाड़ की कर दी। लोगों ने यह देखा तो आराेपियों के साथ मारपीट कर उन्हें पुलिस को साैंप दिया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इज्जतनगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी 5वीं की छात्रा है। रविवार रात 8 बजे के लगभग वह पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां बिलाल खान (20) पुत्र अली अकबर और अयान (19) पुत्र निसार खान पहले से ही खड़े थे। उन्होंने छात्रा को बुरी नियत से पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। यह देखकर आस-पास खड़े लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें-
बरेली: स्मार्ट गांव बनाने की कवायद तेज, 48 गांवों में काम शुरू
