योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे जुलूस और धार्मिक यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में अब बिना अनुमति के कोई भी जुलूस और धार्मिक यात्रा निकालने पर रोक लगा दी गई है। अब पहले परमीशन लेनी होगी  इसके बाद ही कोई जुलूस और धार्मिक यात्रा निकाल सकेंगे। साथ ही आयोजकों को जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के संबंध में एक एफिडेविट भी देना होगा। …

लखनऊ। यूपी में अब बिना अनुमति के कोई भी जुलूस और धार्मिक यात्रा निकालने पर रोक लगा दी गई है। अब पहले परमीशन लेनी होगी  इसके बाद ही कोई जुलूस और धार्मिक यात्रा निकाल सकेंगे। साथ ही आयोजकों को जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के संबंध में एक एफिडेविट भी देना होगा।

सीएम ने इस आदेश को जारी करते हुए अफसरों को ये निर्देश भी दिए हैं कि धार्मिक जुलूस की अनुमति उन्हीं आयोजनों को दिए जाएं जो पारंपरिक हों। नए आयोजनों को अभी अनवाश्यक रूप से अनुमति न दी जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम ऑफिस की तरफ से ट्विटर पर इस आदेश की एक कॉपी भी जारी की गई है।

पढ़ें- सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला, यूपी के इन शहरों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

संबंधित समाचार